DniNews.Live

मिर्जापुर पुलिस ने ठगी के लाखों रुपए वापस कराए:फ्लाइट बुकिंग और फ्रेंचाइजी के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी

मिर्जापुर पुलिस की साइबर सेल टीमों ने विभिन्न मामलों में साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के खातों में कुल 78,060 रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना कोतवाली शहर साइबर सेल को घंटाघर निवासी गौरव केसरी से शिकायत मिली थी। गौरव को फेसबुक पर ‘Qutmozz’ नामक कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 26,412 रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की और पीड़ित के खाते में 26,000 रुपये वापस कराए। इसी तरह, मीरसाहब की गली निवासी रीना सिंह के साथ जूपी (UPI) ऐप के जरिए 1 लाख रुपये की ठगी हुई थी, जिसमें से साइबर सेल ने 25,000 रुपये वापस कराए। घुरहुपट्टी निवासी शुभ्रांशु तिवारी के साथ अज्ञात लिंक के माध्यम से 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी, जिसमें से 6,000 रुपये की वापसी संभव हो पाई। थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल टीम ने रतनगंज निवासी अखिलेश दुबे के मामले में भी कार्रवाई की। अखिलेश दुबे के साथ फ्लाइट बुकिंग के नाम पर 21,060 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस टीम ने बैंक और संबंधित मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर यह पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस लौटाई। पैसे वापस मिलने पर सभी पीड़ितों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और धन्यवाद दिया। पुलिस ने इस दौरान सभी पीड़ितों को साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर आने वाले अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल या लालच देने वाले ऑफर्स से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *