DniNews.Live

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बेहोश व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया:काफिला रुकवाकर तत्काल इलाज के निर्देश दिए, लोगों से मदद की अपील की

मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने रुड़की रोड से गुजरते समय सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को देखा। मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचे। उन्होंने अचेत व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया और बिना देरी किए अधिकारियों व सहयोगियों को उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए। व्यक्ति को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। कपिल देव अग्रवाल ने चिकित्सकों को भी व्यक्ति का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और भविष्य में ऐसी घटनाओं में जरूरतमंदों की तुरंत मदद करने की अपील की। मंत्री की इस त्वरित कार्रवाई और पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *