DniNews.Live

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG का क्रेज:9 हजार स्कूली बच्चों ने चीयर किया, 6 गेंदों में सबसे लंबा छक्का मारने का मुकाबला हुआ

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम की तरफ से LSG नेक्स्ट-जेन डे मनाया गया। इसमें 9 हजार स्कूली बच्चे पहुंचे। LSG की टी शर्ट में बच्चों ने टीम को चीयर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मैच डे डीजे के लाइव संगीत के साथ हुई। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ा। बच्चों द्वारा जोरदार तालियां बजाकर टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ी स्टैंड्स के चारों ओर घूमते हुए सिग्नेचर टेनिस बॉल्स दर्शकों की ओर फेंके। मौके पर खिलाड़ियों और बच्चों के बीच मजेदार इंटरैक्शन भी हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बच्चों और फैंस से बातचीत की। बच्चों को मोटिवेट किया। खिलाड़ियों के बीच 6 गेंदों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला रोमांचक कांटेस्ट भी हुआ। तस्वीरें देखिए… खिलाड़ियों ने मैदान में की एंट्री स्टेडियम में ऋषभ पंत के साथ LSG टीम के सभी खिलाड़ियों ने एंट्री कर ली है। मौके पर खिलाड़ियों के साइन वाली गेंद बैट से मारकर दर्शकों के पास में भेज रहे हैं। कई गेंद प्लेयर थ्रो कर सीधे दर्शकों के पास में भेज रहे हैं। खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया है। मौके पर बॉलीवुड के गानों के साथ में LSG का एंथम चल रहा है।
ऋषभ पंत से एक फैन ने सवाल किया कि लास्ट ईयर जब आपने सेंचुरी मारी तो आइकॉनिक फ्लिप किया था। क्या इस बार भी ऐसा करेंगे। इसके जवाब में ऋषभ पंत ने कहा कि इस बार भी सेंचुरी मारेंगे, लेकिन फ्लिप मारना सिचुएशन पर डिपेंड करता है। ऋषभ पंत ने हाथ जोड़कर आभार जताया
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने दर्शकों का हाथ जोड़कर आभार जताया है। इस मौके पर मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श के साथ में मस्ती करते हुए भी दिखे। इसके साथ ही बच्चों को ऋषभ पंत सहित अन्य खिलाड़ियों ने आभार जताया है। मौके पर ऋषभ पंत ने कहा- LSG को सपोर्ट करने जितने लोग आ रहे हैं। सभी को थैंक यू सो मच। सभी लोग एंजॉय करो, सपोर्ट करने के लिए सभी को धन्यवाद।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *