DniNews.Live

बिजनौर में मोबाइल टावर कनेक्शन पर हंगामा:बिजली विभाग की टीम को बिना मीटर लगाए लौटना पड़ा

बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला काजीपाड़ा में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बिजली विभाग की टीम एक मोबाइल टावर के बिजली कनेक्शन पर मीटर लगाने पहुंची। मोहल्लेवासियों के कड़े विरोध के कारण टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। यह घटना रहीमिया पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में हुई। बिजली विभाग की टीम घरेलू बिजली लाइन से मोबाइल टावर के कनेक्शन पर मीटर लगाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान दर्जनों मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और उन्होंने इस कदम का जमकर विरोध किया। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्लेवासी अपनी घरेलू लाइन से टावर को कनेक्शन देने को तैयार नहीं थे। हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत किया और उन्हें बैठकर बातचीत करने की सलाह दी। हालांकि, मोहल्लेवासियों के कड़े विरोध के कारण बिजली विभाग की टीम को बिना कनेक्शन और बिना मीटर लगाए ही लौटना पड़ा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत बहुत पहले से कर रखी थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आज अचानक से टावर पर कनेक्शन करने के उद्देश्य से मीटर लगाने पहुंच गए थे। इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मोहल्लेवासियों में शादाब जमाल, शाहवेज, मारूफ, अनवर, यूनुस, आलिया, हिना, अलीना, शमा, शन्नो, गुलशन, गुड्डू और गुलफाम आदि उपस्थित थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *