DniNews.Live

कानपुर में पेट्रोल, डीजल की किलल्त नहीं:पंपों पर लाइन नहीं दिखी, मैनेजर बोले- पर्याप्त तेल उपलब्ध है, कंपनी से भी सप्लाई मिल रही है

कानपुर में पेट्रोल पंप पर स्थितियां समान्य हैं, वाहनों में आराम से पेट्रोल मिल रहा है। शहर बीच बने हर्षनगर पेट्रोल पंप पर आमदिनों की तरह पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि शहर में पेट्रोल, डीजल की कमी जैसी स्थिति नहीं है। गुरुवार को शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर आम दिनों की तरह ही वाहनों में ईंधन भरवाते लोग दिखाई दिए। हर्षनगर स्थित बड़े पेट्रोल पंप पर भी केवल 2 से 4 लोग ही लाइन में नजर आए, जिससे स्पष्ट है कि पेट्रोल की कमी नहीं है।
पेट्रोल पंप मैनेजर शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और कंपनी की ओर से भी नियमित सप्लाई मिल रही है। ऐसे में कमी जैसी कोई स्थिति नहीं बनी है।
उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार रात अफवाहों के चलते अचानक भीड़ बढ़ गई थी। लोग घबराकर अपने वाहनों की टंकियां फुल करा रहे थे, जिससे कुछ समय के लिए दबाव की स्थिति बनी। हालांकि अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पंप संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *