DniNews.Live

ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:बलिया में जाम लगाया, अस्पताल के गेट पर पत्थर फेंके, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

बलिया के जिराबस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में हुए ऑपरेशन के बाद 22 वर्षीय प्रसूता कुसुम राजभर की वाराणसी में मौत हो गई। वह सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुलतानपुर की निवासी थीं। नवजात शिशु अस्पताल में सुरक्षित है। घटना के बाद परिजनों ने आकाश नर्सिंग होम परिसर में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, कुसुम राजभर को बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक आशा बहू द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ उनकी सास भी थीं। रात करीब नौ बजे उनका ऑपरेशन किया गया, जिसके तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वाराणसी पहुंचते ही प्रसूता की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। परिजनों ने बलिया-सुखपुरा मार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के गेट पर ईंटें फेंकीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बार फिर परिजनों को समझाकर शांत किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *