DniNews.Live

अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह में चार चोर पकड़े:कार सवार शातिर चोरों से तमंचा, कारतूस और चोरी के उपकरण बरामद किए

अमेठी पुलिस को ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार सवार चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे, सात जिंदा कारतूस और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। यह घटना जायस थाना क्षेत्र की है। पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वैगनआर कार में चार संदिग्ध युवक घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने गंगाराम पुरवा रोड के किनारे एक बाग से चोरी की योजना बनाते हुए इन चारों शातिर चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तार चोरों की पहचान अरबाज पुत्र सूबेदार गुजर (निवासी अरशदपुर), हर्षित अग्रवाल पुत्र राजेश कुमार अग्रवाल (निवासी सेखाना), अक्षय कुमार पुत्र कल्लू पासी (निवासी बक्शी) और शुभम सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर (निवासी कासिमपुर, थाना जायस) के रूप में हुई है। चोरों के पास से दो तमंचे, सात जिंदा कारतूस, एक सब्बल, रस्सी, टॉर्च, लोहे की आरी, पाना सहित भारी मात्रा में चोरी करने का सामान बरामद किया गया। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे सभी मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और चोरी से मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे आज भी चोरी की योजना बनाकर निकले थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *