उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में मगरवारा चौकी के पास गुरुवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अवस्थी खेड़ा निवासी कमल साहू (45) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण के रूप में हुई है। उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मगरवारा चौकी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कमल साहू अपने घर के निर्माण कार्य को लेकर काफी तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply