DniNews.Live

बदायूं में फंदे पर मिला महिला का शव:मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में हुई। मृतका की पहचान इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पतीसा गांव निवासी सत्यपाल सिंह की बेटी राजेश्वरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेश्वरी की शादी करीब चार वर्ष पहले प्रदीप पुत्र वीरेश पाल के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था, जिसमें सोने की चेन, अंगूठी और बाइक शामिल थीं। मांग पूरी न होने पर राजेश्वरी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों को सूचना मिली कि राजेश्वरी का शव ससुराल में फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *