मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का पहला मैच खेला गया। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर यह मुकाबला साकेत रॉयल चैंप्स और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बीच दोपहर दो बजे शुरू हुआ। साकेत रॉयल चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के सलामी बल्लेबाज हर्ष त्यागी और अभय चौहान ने पारी की शुरुआत की। शुरुआती तीन ओवरों में साकेत रॉयल चैंप्स के खिलाड़ियों ने तीन कैच छोड़े, जिसका फायदा उठाते हुए व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए।
चौथे ओवर में 29 रन के स्कोर पर अभय चौहान (18 रन) शुभम मावी की गेंद पर समीर चौधरी को कैच दे बैठे। उनके बाद आए शशांक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। शशांक अश्वनी सैनी की गेंद पर अनमोल सचदेवा को कैच देकर आउट हुए। 7.3 ओवर में 87 रन बनाकर व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साकेत रॉयल चैंप्स के सलामी बल्लेबाज उवैश खान और हरदीप सिंह ने पारी की शुरुआत की। प्रशांत की गेंद पर शॉट खेलने के बाद उवैश खान रन लेने दौड़े, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े हरदीप सिंह के मना करने पर वापस लौटते समय निर्देश बैसोया की सीधी थ्रो से रन आउट हो गए। उवैश खान 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अनमोल सचदेवा बिना खाता खोले निशांत की गेंद पर शॉट मारने के प्रयास में विकास सिंह को कैच दे बैठे, जिन्होंने हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ा। मात्र 6 रन पर दो विकेट गंवाकर साकेत रॉयल चैंप्स मुश्किल में आ गई थी।

Leave a Reply