खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की पश्चिमी बौरने पंचायत के नौरंगा गांव में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रणजीत कुमार सिंह ने महिमा जीविका ग्राम संगठन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। बीडीओ सिंह ने जैविक मॉडल किचन गार्डन का अवलोकन किया, जिसे मल्चिंग सिस्टम का उपयोग करके स्थापित किया गया है। उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा तैयार की गई नर्सरी में पौधों का निरीक्षण किया और वर्मी कंपोस्ट उत्पादन गड्ढों का भी अवलोकन कर उसके महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर जैविक विधि से मशरूम उगाने की प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। संगठन द्वारा SWI (सिस्टम ऑफ व्हीट इंटेंसिफिकेशन) विधि से लगाए गए गेहूं की खेती का भी निरीक्षण किया गया। जैविक खेती के बढ़ावा देने पर चर्चा निरीक्षण के दौरान, बीडीओ ने सभी जीविका दीदियों को जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को निजी उपयोग के साथ-साथ व्यवसायिक विस्तार के लिए भी बढ़ावा देना चाहिए, ताकि मिट्टी, पर्यावरण और जल स्रोत स्वस्थ रहें। इसका उद्देश्य दीदियों और उनके परिवारों को स्वस्थ रखना और बाजार के हानिकारक रसायनों पर निर्भरता कम करना है। ये लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर सामुदायिक समन्वयक पूनम कुमारी, योगेन्द्र सिंह (SEW), वीआरपी कमलकिशोर साह, मीना कुमारी, वंदना देवी, अभिलाषा देवी, रीना देवी, लाल बहादुर शाह सहित सभी जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
https://ift.tt/rTR1L3X
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply