DniNews.Live

हरदोई में भाजपा ने नई टीम की घोषणा की:प्रचार व सोशल मीडिया के पदाधिकारी नियुक्त, जिला प्रचार मंत्री व सही मंत्री बनाए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरदोई जनपद में जिला स्तर पर प्रचार एवं सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद की गई हैं। जारी सूची के अनुसार, संदीप अवस्थी को जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, मनीष रावत और विनोद वर्मा जाटव को जिला सह-प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईटी प्रकोष्ठ में अभिषेक चंदेल और हर्ष सविता को जिला सह-संयोजक (आईटी) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया टीम में चित्रांश गुप्ता यज्ञसेनी और ऋतुराज त्रिपाठी को जिला सह-संयोजक (सोशल मीडिया) बनाया गया है। घोषित पदाधिकारियों में हरदोई, बिलग्राम-मल्लावां, सांडी और बालामऊ विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन की प्रचार-प्रसार गतिविधियों को नई गति मिलेगी और डिजिटल माध्यमों पर भी पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *