एटा अलीगंज तहसील क्षेत्र के लाडमपुर कटारा गांव के पास ऑयल इंडिया ने पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैसों की तलाश शुरू कर दी है। यह खोज अल्फा जीरो कंपनी के अधिकारियों की देखरेख में भारी ड्रिलिंग मशीनों के साथ की जा रही है। कंपनी के अधिकारी भूमिराज कॉलेज के समीप जमीन के अंदर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैसों की खोज कर रहे हैं। खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें जमीन के अंदर 80 फुट तक और 60-60 मीटर की दूरी पर खुदाई की जाएगी। देखें 3 तस्वीरें… यह तलाश केवल एटा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश भर के 44 जिलों में चल रही है। फील्ड इंचार्ज संतोष मौर्य और अल्फा जीरो कंपनी के अधिकारी प्रवीण के नेतृत्व में एक टीम इस कार्य में जुटी है। कंपनी के अधिकारी संतोष मौर्य ने बताया कि बोरिंग मशीनों और मैग्नेट मशीनों का उपयोग कर पाताल में पत्थरों को तोड़कर जांच की जा रही है। यह तलाश नया गांव क्षेत्र से लेकर मैनपुरी और शिकोहाबाद तक जारी है। जांच टीम के गांव पहुंचने पर शुरुआत में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों में भी क्षेत्र में कच्चे तेल मिलने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, ऑयल इंडिया इस क्षेत्र में कितने दिनों तक जांच करेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply