कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के आवास रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्हें आजम खान के बड़े बेटे अदीब खान घर के बाहर स्वागत कर अंदर लेकर गए। इस दौरान आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा भी मौजूद रहीं। इसके अलावा सपा के स्थानीय नेता आसिम राजा, जिला अध्यक्ष अजय सागर और बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर समेत दर्जनभर सपा और कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह केवल शिष्टाचार भेंट थी या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है। कुछ लोग इसे आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे आजम खान के परिवार का हालचाल जानने की औपचारिक मुलाकात मान रहे हैं। सरकार आजम साथ कर रही है अत्याचार मुलाकात के बाद अजय राय ने कहा कि आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने बताया कि उनके साथ काफी जेल में जुल्म हो रहा हैं। तख्त पर सोने नहीं दिया जा रहा है। जमीन पर सुलाया जा रहा है। बहुत सारे जुल्म जेल प्रशासन कर रहा है। उनके घर में आया हूं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। परिवार को ईद की बधाई दी। उनके परिवार के लोगों का हालचाल लिया। अजय राय ने कहा कांग्रेस उनके साथ खड़ी हुई है। सरकार उनके साथ अत्याचार कर रही है। उन्हें दवाई नहीं दी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। किसकी सरकार है, कौन सरकार है। जब भी उनसे मुलाकात होती है एलआइयू उन्हीं के पास बैठी रहती है। कोर्ट के आदेश के बाबजूद उन्हें जेल में जो सुविधा मिलनी चाहिए उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। आगे की संभावनाएं बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। संभावना है कि बैठक के बाद अजय राय मीडिया से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। वहीं, तंजीन फातिमा या अदीब आज़म खान भी इस मुलाकात के मायनों पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। रामपुर सीट पर आजम खान 9 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे। 4 बार यूपी सरकार में मंत्री रहे। फिलहाल बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर जेल में बंद हैं। रामपुर की सियासत में बीते 40 साल से आजम फैमिली का दबदबा रहा है।
गौरतलब है कि 17 नवंबर 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो पैनकार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया था। अदालत ने दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई थी और उन पर 50-50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया था। इसके बाद 19 नवंबर 2025 को आजम खान के वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने सेशन कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दाखिल की थी, जिस पर अब नियमित सुनवाई चल रही है। यह मामला वर्ष 2019 में आकाश सक्सेना द्वारा सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग पैन कार्ड बनवाए थे। पुलिस जांच के दौरान इस मामले में आजम खान का नाम भी जोड़ा गया था, जिसके बाद अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। योगी सरकार आने के बाद आजम को 3 बार जेल 2017 में योगी सरकार आने के बाद से आजम खान तीन बार जेल जा चुके हैं। पहली बार फरवरी 2020 से मई 2022 तक और फिर अक्टूबर 2023 से सितंबर 2025 तक जेल में रहे। बीते 5 साल में उन्होंने 50 महीने जेल में काटे। 23 सितंबर 2025 को सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर आए। 54 दिनों तक बाहर रहे, लेकिन 17 नवंबर 2025 को फर्जी पैन कार्ड मामले में उन्हें फिर 7 साल की सजा हो गई। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, सुल्तानपुर, लखनऊ और गोंडा में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बाइक पर एक और टंकी लादकर युवक तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply