महिला सशक्तिकरण केंद्र में विशेष शिविर:औरैया में हिंसा पीड़ित महिलाओं को कानूनी सलाह और परामर्श, दी महत्वपूर्ण जानकारियां

औरैया में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर में आयोजित किया गया। शिविर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का हिस्सा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में हब की कई अधिकारी मौजूद रहीं। इनमें सपना देवी (डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर), श्रीमती शैफाली शर्मा (सेंटर मैनेजर), स्मृति सिंह (परामर्शदाता) और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर