DniNews.Live

कौशाम्बी में जमीनी विवाद, दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला:बुलडोजर से कुचलने की धमकी, मारपीट का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

कौशाम्बी जिले में एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां दबंगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया और उसे बुलडोजर से कुचलने की धमकी दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना चरवा थाना क्षेत्र के चरवा कस्बे की है। अनिल कुमार केसरवानी पुत्र नंदलाल केसरवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी भूमिधर जमीन (रक्बा संख्या 933) पर मौजूद थे, जहां उनके पेड़ लगे हैं और बाउंड्री भी बनी हुई है। इसी दौरान गांव के सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा और सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे और जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश की। अनिल केसरवानी के विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी, “भाग जाओ, नहीं तो बुलडोजर चढ़ाकर यहीं दफन कर देंगे।” इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित ने चरवा थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं दिखती। इस बीच, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायती पत्र और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *