DniNews.Live

बागपत में जेठ ने विधवा भाभी की गोली मारी:जमीन विवाद में महिला की ली जान, आरोपी फरार, पति की सड़क हादसे में हुई थी मौत

बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के जेठ ने जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंकिता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकिता और उसके जेठ के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले अंकिता के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से परिवार में तनाव बढ़ गया था।
बताया जा रहा है कि आज मामूली कहासुनी के बाद जेठ ने अंकिता पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *