प्रयागराज के युवा उद्यमी शिवेंद्र सिंह ने ड्राइविंग सीखने की प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्लेटफॉर्म ‘ड्राइवरजी’ लॉन्च किया है। जो ड्राइविंग सीखने वालों और गवर्नमेंट अप्रूव्ड ड्राइविंग स्कूल्स दोनों को जोड़कर काम कर रहा है। प्लेटफॉर्म के जरिए लरनर्स को अफोर्डेबल प्लान में पार्किंग से लेकर फुल ड्राइविंग कोर्स तक संरचित तरीके से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। स्टूडेंट्स को सुविधाएं
कंपनी के फाउंडर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि ‘ड्राइवर जी’ पर 59 रुपये में पार्किंग रिफ्रेशमेंट कोर्स लेकर उन्हें एक दिन में सिखाया जा सकता है। बिगिनर्स के लिए 399–10,000 रुपये से शुरू होने वाले प्लान में 10 दिन की ऑन‑रोड ड्राइविंग ट्रेनिंग मिलती है, जिसमें डिजिटल डैशबोर्ड के जरिए शेड्यूल और दिन‑दर‑दिन सीखाई जाने वाली बातें देखी जा सकती हैं। प्लेटफॉर्म पर फीमेल इंस्ट्रक्टर से ट्रेनिंग, ट्रेनर बदलने की सुविधा, लर्निंग बनाने में मदद और आरटीओ स्टाइल के मॉक मल्टी‑चॉइस टेस्ट भी बिना अतिरिक्त शुल्क के दिए जा रहे हैं। क्या है ड्राइवर जी ड्राइविंग स्कूल्स अक्सर अलग‑अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हजारों रुपये महीना खर्च कर लीड्स के लिए भुगतान करते हैं, जबकि ‘ड्राइवर जी’ उन्हें सीधे नजदीक के स्टूडेंट्स की रिक्वेस्ट पहुंचाता है। स्कूल उन्हें ट्रेन करते हैं, पिक‑अप व ड्रॉप‑सर्विस देते हैं और कोर्स पूरा होने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलता है। उद्यमी और फ्यूचर प्लान शिवेंद्र सिंह प्रयागराज झूंसी के रहने वाले हैं। जो पूर्व में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे, ने लगभग छह महीने की मेहनत से ड्राइवर, ट्रेनर, ऑपरेशन व एडमिन सभी लेवल के डैशबोर्ड बनाए हैं। अभी प्रयागराज में 100 से अधिक स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है और अगले छह महीने में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर व दिल्ली‑एनसीआर में एंट्री की योजना है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन ‘संकल्प-2026’ का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के सात सौ स्टार्टअप कंपनियां आई थीं । साथ ही इसमें इंवेस्टर भी शामिल थे। सम्मेलन में स्टार्टअप कंपनी ड्राइवर जी टॉप फाइव में शामिल हुआ।

Leave a Reply