DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जनता की भागीदारी से बेहतर होगी शासन व्यवस्था:जनसुराज के प्रत्याशी विजय गुप्ता बोले–शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में करेंगे काम, जनता से मांगा समर्थन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आरा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता ने रविवार को वार्ड नंबर 40 के जवाहिर टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर–घर जाकर लोगों से मुलाकात की, बातचीत की और जनता से समर्थन मांगा। काम के आधार पर चुने प्रतिनिधि जनसंपर्क के दौरान डॉ. गुप्ता ने कहा कि जन सुराज पार्टी का उद्देश्य जनता की भागीदारी से एक बेहतर शासन व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता अपने प्रतिनिधि को काम के आधार पर चुने, न कि जाति या धर्म के आधार पर। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की मुख्य समस्याओं में सड़क की जर्जर स्थिति, जलजमाव और बिजली की अनियमितता पर चर्चा की। डॉ. गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जनता उन्हें मौका देती है तो वे इन सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। महिलाओं को रोजगार के लिए देंगे 5 लाख तक सहायता डॉ. गुप्ता ने कहा कि जन सुराज पार्टी पारदर्शी राजनीति और जनता से सीधे संवाद में विश्वास रखती है। जनसुराज की सरकार बनने पर शिक्षा, रोजगार और पलायन की समस्या पर विशेष रूप से काम किया जाएगा। हमारा विज़न है कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल की जाए, जो पिछले 35-40 वर्षों में पूरी तरह बिगड़ चुकी है। जब शिक्षा सुधरेगी, तो बाकी सारी समस्याएं अपने आप सुलझ जाएंगी विजय गुप्ता ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य है कि बिहार में ही रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं, ताकि युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 5 लाख रुपए तक का बिना गारंटी ऋण देने की योजना लागू की जाएगी,जबकि बुजुर्गों की पेंशन राशि 2100 रुपए प्रतिमाह की जाएगी। किसानों को देंगे आर्थिक सहायता किसानों के लिए डॉ. गुप्ता ने कहा कि नगदी फसलों की खेती को मनरेगा से जोड़कर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। बिहार मूल रूप से कृषि प्रधान राज्य है। यहां की भूमि देश में सबसे उपजाऊ है, लेकिन गलत नीतियों ने किसानों को हतोत्साहित किया। यदि हम जात-पात से ऊपर उठकर विकास की सोच अपनाएं, तो बिहार बहुत जल्द देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे,जिन्होंने जन सुराज पार्टी जिंदाबाद और डॉ. विजय गुप्ता आगे बढ़ों, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।


https://ift.tt/ULf2m3S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *