DniNews.Live

चार नई सड़कों के लिए 22.94 करोड़ स्वीकृत:ललितपुर के वन क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार होगा निर्माण

ललितपुर के दूरस्थ जनजाति बहुल मड़ावरा क्षेत्र में चार नई सड़कों के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के लिए कुल 22 करोड़ 94 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह जनपद के सर्वाधिक पिछड़े और वन आच्छादित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। इन इलाकों में आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़कों का निर्माण होने जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और वे विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा शासन से लगातार पत्राचार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से की गई प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृत प्रमुख सड़क मार्ग इस प्रकार हैं: दानशा संपर्क मार्ग से ग्राम मड़ावरा व जैतुपुरा होते हुए कुर्रट संपर्क मार्ग (5 किमी), सौरई-धौरी से लखंजर संपर्क मार्ग (8 किमी), ठनगना से वनगुवॉ व गौंठरो कच्चे मार्ग से पापरो मार्ग (5 किमी) और ठनगना से वनगुवॉ, गौठरा मार्ग (4.5 किमी) है। इन परियोजनाओं के लिए 1 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपये की पहली किस्त चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त हो चुकी है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *