लखनऊ के राजभवन डिवीजन के क्लाइड रोड पर खंभे से जलते हुए तार गिरा जिससे नीचे खड़ी कार जल गई। इलाके में आज गुरुवार को सुबह 6 घंटे से बिजली भी गुल है। लोगों ने कहा है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई। शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली के खंभों में आग लग गई। घटना के बीच में एक कार भी चपेट में आ गई, जिसका पीछे का हिस्सा जलकर खराब हो गया है। इसके साथ ही गुमटी में भी आग पकड़ ली। मामले में पीड़ित ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आग के चलते एकलव्यनगर गोखले मार्ग कृषि भवन इलाके में पावर कट है। 6 घंटे से नहीं आ रही बिजली लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के बीच में सुबह 4 बजे से क्लाइड रोड इलाके की बत्ती गुल हो गई। इसके पहले खंभों की केबलों में तेज आग लगी, इसके चलते तार नीचे भी गिर गए, जिसके कारण नवरात्र में लोग अष्टमी मनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में सुबह 10 बजे तक बिजली नहीं आई। खंभों के पास रखी गुमटियां भी आग की चपेट में आ गई। लोग बोले- सो रहे थे तब मचा शोर लोगों ने कहा कि बिजली न आने की वजह से हमारे घरों में सुबह से पानी भी नहीं आ पाया है। शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान करने में लापरवाही कर रहे हैं। रात में सो रहे थे। खड़ी कार बेकार हो गई। इसमें कम से कम 35 हजार रुपए का खर्चा आएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

Leave a Reply