DniNews.Live

गोरखपुर में पेट्रोल के लिए चले लात- घूंसे, देखें VIDEO:युवक का शर्ट निकालकर मरते रहे, लोग बनाते रहे वीडियो

गोरखपुर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के बीच पैनिक का माहौल बन गया है। इसी बीच शहर के सुभाष चंद्र बोस नगर में मौजूद भारत पेट्रोलियम पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला बुधवार देर रात पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर काफी भीड़ जुट गई थी। सोशल मीडिया पर पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर खबरें और पोस्ट वायरल हो रही थीं, जिससे लोग घबराकर बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे थे। इसी दौरान लाइन में खड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंप मैनेजर ने कहा- लोग घबराए हुए हैं पेट्रोल पंप के मैनेजर सुभाष मिश्रा ने बताया वायराल वीडियो बुधवार की रात का है। शाम से ही लोगों की भीड़ लगानी शुरू हो गई थी। रात में पंप पर काफी भीड़ थी और कुछ लोग आपस में बहस करने लगे थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। बीच बचाव में हम लोग भी उतरे। हालांकि मेरे यहां पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। मेरी जनता से यही अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और घबराहट में आकर भीड़ न लगाएं। स्थिति को संभालने के लिए पंप पर लिमिट भी तय की गई है-
प्रशासन भी हुआ सक्रिय घटना के बाद एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंप पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है, ताकि आगे कोई विवाद या झगड़ा न हो। इसके अलावा गोरखपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी अलग-अलग पेट्रोल पंपों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक न करें। प्रशासन का कहना है कि शहर में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *