DniNews.Live

प्रयागराज में कई पंप बंद, पेट्रोल के लिए लंबी लाइन:अफवाह के बाद सैकड़ों लोग पंपों पर पहुंचे, डीएम ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

प्रयागराज में पेट्रोल को लेकर गुरुवार को भी अफवाह उड़ती रहीं। तेल खत्म होने वाला है, महंगा होने वाला है, इस अफवाह के बाद दोपहर में हजारों लोग एकाएक पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। भारी भीड़ की वजह से अफरातफरली मच गई। वाहनों की लंबी कतार की वजह से अफवाहों को और बल मिला। सिविल लाइंस से लेकर पुरानरे शहर तक पेट्रोल भराने के लिए मारामारी की नौबत रही। लोगों ने इतना पेट्रोल भरवाया कि खुल्दाबाद, अटाला के पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। कई और पंपों पर तेल खत्म होने की हालत में है। पेट्रोल पंपों के बंद होने से लोग और घबरा गए, ऐसे में जिनके वाहनों में तेल था वह भी और तेल भराने पहुंच गए। शाम तक यह हालात हो गए कि पंपों के सामने गाड़ियों की लंबी लाइन की वजह से जाम लग गया। कई जगहों पर आगे जाने के चक्कर में लोगों में झगड़ा भी हुआ। कई गुना दाम बढ़ने से परेशान हुए लोग पेट्रोल, डीजल खत्म होने और पेट्रोल की कीमतें कई गुना बढ़ने की अफवाहों से शहर में अफरातफरी का आलम नजर आया। लोग अपने आप ही बात करते नजर आए कि पेट्रोल के दाम कई गुना बढ़ने वाले हैं। इसके बाद कारों में तेल भराने वालों की भीड़ जमा हो गई। सिविल लाइंस के स्पीड मोटर्स ऑटो सेल्स पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों में पेट्रोल डलाने वाले पहुंचते रहे। पेट्रोल पंप के मालिक अनुज गुप्ता का कहना है कि फिलहाल पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है लेकिन पेट्रोल डीजल की खपत तीन गुना तक बढ़ गई है। डीएसओ सुनील सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील कि कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। डीएम ने बैठक बुलाई, लोगों से अपील की अफवाहों पर विराम लगाने के लिए डीएम मनीष वर्मा ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों और डीलर्स के साथ डीएम ने कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में बैठक कर हालात जाने। डीएम ने कहा कि पेट्रोल डीजल की जिले में कोई कमी नहीं है। लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिएञ। उन्होंने अपील किया कि लोग अफवाहों में न आएं। डीएम ने कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *