DniNews.Live

हाथरस में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन:पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित ने किया शुभारंभ

हाथरस के हाथरसी मैया प्रांगण में नवदुर्गा के पावन अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। यह दंगल पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा के हाथरसी मैया प्रांगण पहुंचने पर आयोजक मंडल ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पंडित आशीष शर्मा ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मल्ल विद्या की कला हाथरस ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में इस क्षेत्र का नाम रोशन करती है। देखें, 3 तस्वीरें… उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज की मल्ल विद्या का उल्लेख करते हुए इतने बड़े आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हनी पहलवान, मनोज पहलवान, भोला बघेल, नरेश बघेल, बंटी पाल, मिलन, रविंद्र, रोहित, दीपांशु, सभासद काव्य वार्ष्णेय और जीतू पंडित आदि उपस्थित थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *