गंगा एक्सप्रेसवे पर कार पलटी:बदायूं में दो युवकों की मौत, बरेली से घर लौट रहे थे दोनों

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के जुलहपुरा भमोरी गांव के पास शुक्रवार रात को हुआ। मृतकों की पहचान बिसौली के बुद्ध विहार निवासी स्पर्श गर्ग (30) और मेन चौराहा कटरा मोहल्ला निवासी अंशुल गुप्ता (29) के रूप में हुई है। दोनों बरेली से अपने घर लौट रहे थे। भमोरी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का पता तब चला जब सुबह लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले। स्थानीय लोगों ने वजीरगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में शोक की लहर है। तस्वीरें देखिए…

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर