DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा:पछुआ हवा से बढ़ रही सर्दी, 15 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना

बिहार में पछुआ हवा कनकनी बढ़ा रही है। बीते 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में भी रात और दिन का तापमान लगातार गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा छाया रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में सर्दी का जोरदार एहसास होगा। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक ठंड को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है। फिलहाल शीतलहर की भी स्थिति नहीं बनेगी। बीते 24 घंटे में बेतिया, मोतिहारी, पटना, गोपालगंज, सुपौल, समस्तीपुर और मधेपुरा में घना कोहरा दिखा। सुबह-सुबह लोग अलाव तापते दिखे। वहीं, 7 डिग्री तापमान के साथ सबौर सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सबौर में पिछले 24 घंटे में 1.3°C तापमान गिरा है। जबकि किशनगंज अधिकतम तापमान 28.1°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. पूरे बिहार में अगले 7 दिनों तक मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं विभाग के मुताबिक, 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बिहार के किसी भी जिले में मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। खासकर उत्तर बिहार में सुबह में हल्का कोहरा बढ़ सकता है। दिन का तापमान सामान्य रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में हल्की ठंड में वृद्धि देखी गई है, जबकि मध्य और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की ठंड और सुबह के समय धुंध का असर देखने को मिल रहा है। गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह विभाग ने ठंड को देखते हुए सुबह और रात में गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचने को कहा है। वहीं, कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी होने के चलते वाहनों को धीमी गति से चलाने की बात कही है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम पटना में सोमवार को हल्की धूप निकली, सुबह सुबह घना कोहरा छाया रहा। पछुआ हवा की वजह से रात के तापमान में गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटे में पटना का तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी पटना में कनकनी महसूस होगी। हल्की धूप निकलेगी, लेकिन दिन में तापमान सामान्य ही रहेगा।


https://ift.tt/ymfaHCW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *