गोरखपुर में CM योगी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान में युद्ध चल रहा है। यह लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति पर असर पड़ेगा। हमें घबराना नहीं है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। चुनौती आती है तो सबको सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है। योगी ने सांसद रविकिशन की चुटकी ली। कहा- युद्ध न हो रहा होता तो हो सकता है रविकिशन दुबई में होते। लेकिन, वहां हालात ठीक नहीं है तो उन्होंने सोचा कि चलो मैं भी सहजनवा चलता हूं। सीएम ने सहजनवा में 3.5 एकड़ में बने आईटी पार्क का लोकार्पण किया। कहा- रविकिशन को विश्वास नहीं हो रहा था। कह रहे थे कि गोरखपुर के विकास में 5000 करोड़ रुपए तो लग गए होंगे। मैंने कहा- नहीं, आप गलत बोल रहे हैं। सिर्फ गोरखपुर में पिछले 9-10 साल में एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसे लगे हैं। सीएम ने गैस सिलेंडर के लिए लग रहीं लाइनों को लेकर कहा- देश के हित में अगर सरकार ने कोई कदम उठाया है, तो हमें उसके लिए खुद को तैयार करना होगा। कोई भी रसोई गैस का सिलेंडर बिना खत्म हुए न लेने जाएं। जैसे पहले सिलेंडर घर तक पहुंचता था, वैसे अब भी पहुंचाएंगे। लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। योगी ने कहा- कुछ लोग अव्यवस्था पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब जरूरत हो तभी डीजल और पेट्रोल लेने जाएं। यदि लाइन लगाएंगे तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply