झारखंड में कुड़मी समाज का प्रदर्शन-40 स्टेशनों पर ट्रेनें रोकीं:ST में शामिल करने की मांग; रांची के 4 स्टेशनों पर धारा-144 लगाई गई

झारखंड में शनिवार यानी 20 सितंबर को कुड़मी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सुबह से ही पारंपरिक परिधान में ढोल-मांदर के साथ रेलवे ट्रैक पर उतर गए हैं। गिरिडीह, चक्रधरपुर, जामताड़ा, बोकारो में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और ट्रेनों को रोका। प्रदर्शन को देखते हुए रांची के 4 रेलवे स्टेशन पर धारा 144 लगाई है। कुड़मी समाज झारखंड-बंगाल और ओडिशा में 100 स्टेशनों पर ट्रेन रोकने की योजना है। इनमें झारखंड के 40 रेलवे स्टेशन हैं। झारखंड में राजधानी रांची से सटे मुरी, टाटीसिल्वे, मेसरा जैसे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारी ट्रैक पर उतरे हैं। आंदोलन को देखते हुए मुरी स्टेशन पर 500 आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। आजसू सहित कई पार्टियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। कुड़मी नेता ओमप्रकाश महतो ने कहा कि ‘हम किसी भी सड़क मार्ग को प्रभावित नहीं करेंगे। हमारी लड़ाई केंद्र सरकार से है। इसलिए रेल मार्ग को बाधित किया जाएगा।’ कुड़मी समाज के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… कुड़मी समाज के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर