DniNews.Live

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग:फर्रुखाबाद में ASDM को सौंपा ज्ञापन, मथुरा मामले उच्च स्तरीय जांच की भी मांग

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। इसमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और मथुरा में गौ सेवक फरसा वाले बाबा की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में मथुरा में हाल ही में ट्रक से कुचलकर हुई गौ सेवक फरसा वाले बाबा की मौत को निर्मम हत्या’ बताया। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच, दोषियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ कठोर दंड की मांग की। ज्ञापन में प्रदेश भर में सक्रिय गौ रक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रावधान लागू करने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त, गौ रक्षा के कार्य में लगे गौ रक्षकों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल वापस लेने की मांग भी शामिल थी। गौसेवकों को लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान जिला महामंत्री विभोर सोमवंशी, नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार, माधुर मिश्रा, जिला संयोजक रवि चौहान, मीडिया प्रभारी आलोक दीक्षित, अनुराग सिंह, संगीता अवस्थी, सुमन, संजीव कुमार सिंह और विजय शुक्ला सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *