DniNews.Live

राम जन्मभूमि के सूर्य मंदिर पर ध्वजारोहण हुआ:अष्टमी पर चढ़ा ‘ऊं’ लिखा भगवा ध्वज, संतों की मौजूदगी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में परकोटे के भीतर बने भगवान सूर्यदेव के मंदिर के शिखर पर गुरुवार को विधि-विधान के साथ धर्म ध्वजा का आरोहण किया गया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से संतों की उपस्थिति में यह अनुष्ठान संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण का समय सुबह 11 बजकर 10 मिनट निर्धारित था, जिस परंपरागत रीति से पालन किया गया। 3 तस्वीरें देखिए- ‘ऊं’ लिखा भगवा ध्वज फहराया गया अयोध्या में नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सूर्य मंदिर के शिखर पर फहराए गए भगवा ध्वज पर ‘ऊं’ अंकित है। मंदिर परकोटे के दक्षिणी-पश्चिमी (नैऋत्य) कोण पर स्थित है, जो प्रवेश द्वार से बाईं ओर पड़ता है। ध्वजदंड की ऊंचाई 19 फीट 7 इंच है, जबकि ध्वज की लंबाई करीब 9 फीट 3 इंच और चौड़ाई 4 फीट 7 इंच रखी गई है। पिछले वर्ष हुई थी प्राण प्रतिष्ठा, पहले ही हो चुका था ध्वज पूजन सूर्यदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा बीते वर्ष 5 जून को कराई गई थी। इसके साथ ही धर्म ध्वजा का पूजन भी पूर्व में संपन्न कराया जा चुका था। अब अष्टमी के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर मंदिर की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाया गया। प्रमुख संतों और ट्रस्ट पदाधिकारियों की रही मौजूदगी ध्वजारोहण के दौरान दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, श्रीरामवल्लभाकुंज के स्वामी राजकुमार दास, रंग महल के महंत रामशरण दास, वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण सहित कई संत मौजूद रहे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, महामंत्री चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और व्यवस्थापक गोपाल राव ने संतों का स्वागत किया और आयोजन की व्यवस्था संभाली।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *