जालौन में भाजपा नेता को थाने में बुलाकर दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। भाजपा नेता ने फोन करके अपने समर्थकों को बुला लिया। जिसके बाद 50-60 की संख्या में भाजपाइयों ने थाने को घेर लिया। थाने के बाहर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज हंगामा चला। भाजपाइयों ने आरोपी दरोगा और सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल भाजपा नेता की एक महिला बीएलओ के मकान में दुकान है। दोनों के बीच 25 साल से विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह वे दुकान पहुंचे तो महिला ने दुकान पर ताला जड़ दिया था। जिसे लेकर दोनों में बहस हुई। महिला ने पुलिस बुला ली तो भाजपा नेता उनसे भिड़ गए। महिला ने भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद उन्हें थाने में बुलाया गया था। घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित माधोगंज थाने की है। पीड़िता भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह उर्फ कोमल सिंह माधोगंज थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास सीमा देवी के मकान में टूरिस्ट बस सर्विस की दुकान चलाते हैं। दोनों के बीच इस दुकान को लेकर 25 साल से विवाद चल रहा है। सीमा देवी बीएलओ भी हैं। आरोप है कि जब सोमवार सुबह 8:30 बजे जयंत अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान पर ताला लटका मिला। उन्होंने सीमा को बुलाकर ताला खोलने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान कोमल सिंह ने महिला के बच्चे को पीट दिया और जब सीमा देवी ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। महिला ने तुरंत कोतवाली में तहरीर दे दी। जांच के लिए सुबह 10:30 बजे कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी और सिपाही सतीश कुमार पहुंचे। उन्हें कोमल सिंह को थाने चलने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। बोले- मैं एक जन प्रतिनिधि से बात कर रहा हूं। इस दौरान कोमल सिंह और दरोगा के बीच भी जमकर कहासुनी भी हुई। पुलिस ने फोन करके थाने बुलाया, मुकदमे की धमकी दी
कोमल सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें फोन करके थाने आने को कहा। बोली- तुम्हारे खिलाफ महिला से छेड़खानी, मारपीट और अवैध कब्जे की लिखित शिकायत है। थाने आओ नहीं तो मुकदमा दर्ज करेंगे। दोपहर 12:30 बजे कोमल सिंह थाने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दरोगा अंकुर भाटी ने उन्हें दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। सिपाही सतीश कुमार ने गाली-गलौज की। शाम 5:00 बजे तक थाने में बिठाए रखा। इसी बीच कोमल सिंह ने फोन करके अपने समर्थकों को बुला लिया। इसके बाद शाम करीब 6:00 बजे करीब 50-60 भाजपाइयों ने माधोगंज थाने को घेर लिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरोगा अंकुर भाटी और सिपाही सतीश कुमार को तत्काल निलंबित करने की मांग करने लगे। परिसर में ही धरना दे दिया। सीओ अंबुज यादव ने समझाने की कोशिश, भाजपाई नहीं माने
सूचना मिलते ही सीओ अंबुज यादव कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे और शाम 7 बजे कार्रवाई का आश्वासन मिलने तक धरने पर बैठे रहे। एसपी बोले- निष्पक्ष जांच होगी, दोषी मिला तो कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर जालौन की पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन महीने से नहीं दिया किराया, न दुकान खाली कर रहे
सीमा देवी ने बताया कि कोमल सिंह तीन माह से किराया नहीं दे रहे थे और दुकान खाली करने से भी इनकार कर रहे थे। इसी को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश बोले-हम बच्चों को पढ़ाते हैं, तो मुकदमा होता है:खुद तो स्कूल बंद कर रहे, सपा सांसदों ने लगाए PDA जिंदाबाद के नारे संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हो रही है। इसके लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। विपक्ष पर निशाना साधा। कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। ये उसका तुष्टीकरण की राजनीति को साधने का तरीका था। तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी। इसीलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए भी झुकना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/inIwH3r
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply