DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

परबत्ता के पूर्व प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह का निधन:पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी अंतिम विदाई

खगड़िया जिले के परबत्ता पूर्व प्रमुख प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह का पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में सोमवार को इलाज के दौरान लगभग 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही परबत्ता, गोगरी और खगड़िया सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय अखिलेश प्रसाद सिंह डुमरिया बुजुर्ग के मूल निवासी थे। वे परबत्ता प्रखंड के निर्विरोध पूर्व प्रमुख रह चुके थे। उन्होंने अपने जीवन के नौ दशक समाज सेवा को समर्पित किए। सौम्य स्वभाव, सादगी और मर्यादित व्यक्तित्व उनकी पहचान थी। सिंह सामाजिक न्याय, किसानों-मजदूरों के हितों और शैक्षणिक विकास के लिए हमेशा अग्रणी रहे। ग्रामीण बताते हैं कि वे सिर्फ एक पूर्व प्रमुख नहीं, बल्कि हर परिवार के सुख-दुख में शामिल रहने वाले संरक्षक थे। बीते कई दिनों से वे IGIMS, पटना में भर्ती थे। 5 दिसंबर को परबत्ता के नवनिर्वाचित विधायक बाबूलाल सौर्य उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। विधायक बाबूलाल सौर्य ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परिवार की नहीं, बल्कि पूरे परबत्ता की अपूरणीय क्षति है। विधायक ने उन्हें एक संरक्षक, समाज के लिए एक आदर्श और राजनीति के लिए एक सरल हृदय नेता बताया। स्व. सिंह के पुत्र बिपुल कुमार सिंह ने नम आंखों से बताया कि पिता ने सदा सेवा को अपना धर्म माना। उनके कार्यकाल में कई जनहित और आधारभूत विकास के कार्य हुए, जिसने परबत्ता प्रखंड को नई दिशा दी। पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति लंबे समय तक भरना संभव नहीं। अंतिम यात्रा में सभी दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों लोग शामिल हुए। विधायक बाबूलाल सौर्य भी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। लोगों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।


https://ift.tt/XPZBJW7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *