DniNews.Live

वाराणसी पहुंचीं फिल्म एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित:ज्वेलरी शॉप का करेंगी उद्घाटन, काशी विश्वनाथ के मंगला आरती में होगीं शामिल

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित गुरुवार को अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचीं। जानकारी के अनुसार वह यहां एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए आई हैं। इस अवसर पर उनके साथ उनके पति डॉ. श्रीराम नेने और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। माधुरी दीक्षित वाराणसी में आज शहर का भ्रमण करेंगी, जबकि कल उनके काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगल आरती में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वाराणसी पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यह एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी है और यहां की खूबसूरती देखने के लिए वह काफी उत्साहित हैं। एयरपोर्ट पर माधुरी दीक्षित के प्रशंसकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए और अभिनेत्री ने भी प्रशंसकों का अभिवादन किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *