फर्रुखाबाद में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंदिरों में हवन-पूजन के विशेष आयोजन किए गए। गुरगांव देवी मंदिर में सुबह से दोपहर 1:30 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था। उप निरीक्षक द्वारा लाउडस्पीकर से घोषणा कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर दर्शन करने के को कहा जा रहा था। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर देवी महागौरी की पूजा की जाती है, जिन्हें सौभाग्य, धन-संपदा, सौंदर्य और स्त्रीजनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। इस अवसर पर मठिया देवी मंदिर और बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी और दोपहर डेढ़ बजे तक ‘जय माता दी’ के उद्घोष गूंजते रहे। गुरगांव देवी मंदिर में दर्शन के लिए दो कतारें लगवाई गईं। मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं ने खरीदारी की, जबकि बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसमें सड़क से लेकर मंदिर के अंदर तक पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह भी मौके पर मौजूद थे। गुरुवार को एसपी आरती सिंह ने भी गुरगांव देवी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो स्क्वायड को मंदिर के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए। 30 हजार ने किए दर्शन
मंदिर की पुजारी अंकित ने बताया सुबह 4 बजे से ही यहां श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। 5:30 माता के कपाट खोले गए। इसके बाद से 1:30 तक श्रद्धालुओं की भीड़ है अब तक यहां करीब 30000 श्रद्धालु ने दर्शन किए हैं। बताया जिस समय माता रानी के कपाट खोले उसे समय श्रद्धालुओं की भीड़ बाहर गेट तक पहुंच चुकी थी। बताया सुरक्षा के भी यहां व्यापक इंतजार में पुलिस बल तैनात है। खूब बिके खिलौने
गुरगांव देवी मंदिर और शीतला देवी मंदिर बढ़पुर और गुरगांव देवी मंदिर के बाहर दुकानदारों ने खिलौनों की दुकानें लगाई हैं। गुरुवार को अष्टमी पर मंदिरों में खूब भीड़ हुई। दुकानदारों ने की मनमानी
मंदिर परिसर के बाहर प्रसाद की दुकान लगाए दुकानदारों ने मेले में खूब मनमानी की। 20 से 25 रुपये वाला नारियल 30 से 40 रुपये में बिका। 10 रुपये वाली फूलों की पुड़िया भी 20 रुपये में बिकी।

Leave a Reply