DniNews.Live

नोएडा में श्रेणीवार 36 आवेदकों के बीच लगेगी बोली:सर्वाधिक बोली दाता के नाम प्लाट होंगे आवंटित, अप्रैल में तरीख होगी तय

नोएडा में भूखंड आवंटन के लिए आवेदक अप्रैल के पहले सप्ताह में ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। इसके लिए आवेदकों को तारीख व समय की सूचना दी जाएगी। प्राधिकरण की विगत सप्ताह ही होटल, व्यावसायिक व संस्थागत भूखंडों की योजना समाप्त हुई थी। अब भूखंडों का आवंटन किया जाना है। इसको लेकर प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। 6 से 10 अप्रैल के बीच लग सकती है बोली प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि 5-6 से लेकर 10 अप्रैल के बीच में भूखंडों के लिए बोली की प्रक्रिया की जाएगी। अलग-अलग दिन होटल व व्यावसायिक भूखंडों के लिए बोली लगेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया करीब एक महीने पहले कॉरपोरेट, होटल व ग्रुप हाउसिंग भूखंड की योजना लॉन्च की गई थी। इन भूखंडों का होगा आवंटन छह होटल भूखंड की योजना निकाली गई थी। ये भूखंड 2 से लेकर 24 हजार वर्ग मीटर तक के हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसमें पांच भूखंड के लिए आवेदन नहीं आया है। एक भूखंड 7500 वर्ग मीटर के लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया है। प्राधिकरण ने व्यावसायिक भूखंडों की योजना भी लॉन्च की थी। इनमें सेक्टर-96, 98, 108, 142 और 135 में स्थित भूखंडों के लिए 16 आवेदन आए हैं। इसके अलावा कॉरपोरेट वाले 1 हजार वर्ग मीटर के 9 भूखंड के लिए 14 आवेदन आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-151 में दो ग्रुप हाउसिंग भूखंड के लिए भी योजना निकाली गई गई थी। इन दोनों भूखंड के लिए पांच आवेदन आए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *