DniNews.Live

वाराणसी में बिना गैस बुक किए आ रहा डिलेवरी मैसेज:एजेंसियों के सामने लगी लंबी लाइन, कंज्यूमर बोले- DAC नंबर के बावजूद नहीं मिल रही गैस

वाराणसी में लगाते प्रशासनिक अधिकारी इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि गैस की किल्लत नहीं है। अफवाह पर ध्यान न दें पर लगातार लोग अपनी समस्या लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे और बुकिंग के लिए लंबी लाइन लगा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में नया मामला भी सामने आया है जिसमें बिना बुकिंग के लोगों को डिलेवरी का मैसेज आ रहा है। भदउ चुंगी स्थित विवेक गैस एजेंसी पर कंज्यूमर की लंबी लाइन लगी है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन गैस न मिलने से मायूस हैं। कई लोगों को DAC नंबर के बाद गैस डिलेवरी का मैसेज आया पर उन्हें गैस नहीं मिली है । जिससे वो आक्रोशित दिखे। ऐसे में दैनिक भास्कर ने गैस एजेंसी में लाइन में खड़े लोगों और गैस एजेंसी के संचालक से बात कर समस्या और उसके समाधान के बारे में जानकारी ली। पढ़िए रिपोर्ट… गैस एजेंसियों पर लाइन और भीड़ की देखिये तस्वीरें…
सबसे पहले जानिए लाइन में लगे लोगों की दिक्कत और उनकी परेशानी… 10 मार्च को आया गैस डिलेवरी का मैसेज कोनिया के रहने वाले हरिओम पांडेय ने बताया – मेरे पिता के रविकांत पांडेय के नाम से गैस कनेक्शन है। आज हम गैस बुक करने लगे तो कस्टमर केयर ने बताया कि अभी 25 दिन नहीं हुआ है गैस बुक किए आप को इसलिए बुक नहीं होगा। इसके बाद हमने पापा का मोबाइल चेक किया तो उसमें 10 मार्च को गैस सिलेंडर डिलेवरी का मैसेज मिला। जबकि हमने गैस बुक ही नहीं किया है। एजेंसी वाले नहीं दे रहे जवाब हरिओम ने बताया इस संबंध में यहां एजेंसी आकर पूछताछ कर रहे तो वो कह रहे हमे नहीं पता बिना बुक किए गैस कैसे डिलेवरी होगी आपको। हमने अपना बुकिंग नंबर मांगा तो नहीं दे रहे हैं। हरिओम ने कहा – हमारे घर अब गैस नहीं है ऐसे में हम क्या करें यह समझ नहीं आ रहा है। DAC नंबर आया पर आज तक नहीं मिली गैस स्थानीय निवासी उपेंद्र शर्मा ने कहा हमने गैस अपनी 2 मार्च को बुक किया था। DAC नंबर भी आया पर आज तक गैस नहीं मिली। एजेंसी पर इंक्वायरी की तो बता रहे कि आप का सिलैंडर आप को डिलीवर हो गया है और इसका मैसेज भी आज सुबह 7 बजे आया है। हमारे घर में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां लाइन में लगे हैं पर कोई इस समस्या का हल बताने वाला नहीं है। एक महीना पहले की थी बुकिंग नहीं मिला सिलेंडर सलारपुर, सारनाथ की रहने वाली सीता मौर्या ने बताया – हमने 27 फरवरी को गैस बुक करी थी। हमारा DAC नंबर आया पर आज तक गैस नहीं मिली। हम बीच में दो बार आए तो हमसे कहा गया कि आप को मिल जाएगी गैस। अब कह रहे कि आप को गैस डिलीवर कर दी गई है। जब हमे गैस मिली ही नहीं तो दिलवर कैसे हुई। ऐसे में दिक्कत है पर ये लोग इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे है । क्योंकि अब दोबारा बुक नहीं हो रही गैस। DAC नम्बर नहीं आ रहा । 20 दिन से दौड़ रहे, बोले लिमिट खत्म स्थानीय इकबाल अहमद गैस एजेंसी पर गुस्से में दिखे। बोले हम 20 दिन से दौड़ रहे हैं। लेकिन ये कह रहे हैं कि आप साल भर की लिमिट खत्म हो गई है। जबकि हमने सिर्फ अप्रैल 2025 से आज तक सिर्फ तीन बार एजेंसी में बुकिंग की है तो हमारी लिमिट कैसे खत्म हुई। क्या हमारे नंबर किसी और को इन्होंने गैस भेज दी है। ये जवाब नहीं दे रहे है । घर में लकड़ी पर खाना बन रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही यहां। अब जानिए गैस एजेंसी के मालिक ने क्या बताया… रोजाना आ रहा 360 सिलेंडर बुकिंग बीआरके एजेंसी के मैनेजर कुशल कुमार ने बताया – हमे रोजाना एक़ंटराक मॉल मिल रहा है। जिसमें 360 सिलेंडर होते हैं। जबकि रोजाना बुकिंग 500 से 600 हो रही। इसके वजह से भी समय बनी हुई है। साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं जो कई महीने बाद बुकिंग के लिए आ रहे हैं। इससे दिक्कत बढ़ रही है। हम रोजाना लोगों की बुकिंग कर रहे हैं और DAC नंबर आने पर सिलेंडर दे रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए ही बैठे हैं वहीं जब कुशल से कहा गया कि जनता परेशान है और लोग कह रहे DAC आने के बाद भी डिलेवरी नहीं हो रही है। तो उन्होंने कहा ऐसा नहीं है यदि कोई समय है तो हम उसी समय के समाधान के लिए ही बैठे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *