गयाजी पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी गयाजी रेलवे स्टेशन के पास से की गई है। अमर पिछले 1 साल से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। एसडीपीओ कलमेश कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी का नाम जिले के टॉप मोस्ट अपराधियों की सूची में था। पुलिस की नजर लंबे समय से उस पर थी। गिरफ्तारी के वक्त भी वो भागने की फिराक में था, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। हत्या, लूट और डकैती के केस दर्ज हैं अमर उर्फ बाबा इमामगंज अनुमंडल के बोधी बीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड में वो कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में दर्ज है। सुपारी लेकर हत्या करना उसका धंधा था। उस पर हत्या, लूट और डकैती के कई संगीन केस दर्ज हैं। एसडीपीओ इमामगंज कमलेश कुमार के मुताबिक दिसंबर 2024 में बोधी बीघा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या हुई थी। केस संख्या 79/24 दर्ज कर जांच शुरू हुई। जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। महिला के पति ने ही कॉन्ट्रैक्ट देकर उसकी हत्या कराई थी। अमर उर्फ बाबा ने 35 हजार रुपए टोकन मनी लेकर हत्या की। वो इसी केस का मुख्य आरोपी था। पिछले साल दंपती को गोली मारी थी तकनीकी और फिजिकल इनपुट्स से पुलिस को जानकारी मिली कि 10 दिसंबर 2024 की रात अमर ने ही रामपुर-बोधी आहार के बीच एसएच-69 पर एक दंपती पर हमला किया था। लूट के दौरान महिला को गोली मारी गई। पति बच गया। इस केस में पहले आकाश कुमार को औरंगाबाद से पकड़ा गया। उसी की निशानदेही पर हथियार बरामद हुए थे। इसके बाद मास्टरमाइंड के रूप में अमर कुमार का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। एक साल तक भागता रहा। ठिकाने बदलता रहा। कुख्यात को पकड़ने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से एसडीपीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने लगातार ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और दुर्गम इलाकों में छापेमारी की। आखिर कामयाबी मिली।
https://ift.tt/KMApa1P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply