फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। यह आयोजन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ। शादीपुर गैस गोदाम के पास स्थित पार्टी कार्यालय में सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सम्राट अशोक को न केवल एक शक्तिशाली विजेता बल्कि एक असाधारण मानवतावादी शासक होने के कारण ‘सम्राट’ कहा जाता है। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने सम्राट अशोक के जीवन के महत्व पर जोर दिया। जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने कहा कि महान सम्राट अशोक एक अत्यंत शक्तिशाली राजा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस अवसर पर हीरालाल साहू, वीरेंद्र यादव, सुघर लाल यादव, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, डॉ. अमित पाल, सुहैल खान हेमू, सुमित साहू, रत्नेश रत्ना, नरेंद्र लोधी, नंद किशोर पाल, चंदन पाल, शिव करन सिंह, दीपेंद्र शर्मा, इब्राहिम खान, शमशुल हुदा, शिव शंकर यादव, गिरजाशंकर विश्वकर्मा, गोविंद कुमार, कृष्ण कुमार, अंकित पायलट, अजय चौधरी, शैलेन्द्र मिश्रा, कालिका प्रसाद सहित कई अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply