मधेपुरा स्थित बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) ने पीजी थर्ड सेमेस्टर (दिसंबर 2025) की एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी विवि ने इस परीक्षा के लिए कई केंद्र निर्धारित किए हैं। BNMU नॉर्थ कैंपस, मधेपुरा परीक्षा भवन में निम्नलिखित केंद्र बनाए गए हैं। इनमें, आरएम कॉलेज, सहरसा में निम्न संस्थानों का केंद्र होगा इसके अलावा SNSRKS कॉलेज सहरसा में आरएम कॉलेज सहरसा का परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। विषयों को चार समूहों में विभाजित किया गया विवि ने सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा है। ग्रुप A:फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, होम साइंस, फिलॉसफी ग्रुप B:ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, मैथ, कॉमर्स, म्यूजिक, एंथ्रोपोलॉजी ग्रुप C:हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, रूरल इकोनॉमिक्स, LSW (PMIR), AIH ग्रुप D:साइकोलॉजी, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत, मैथिली विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा के अनुसार, AECC-2 की परीक्षा तिथियां इसके अलावा AECC-2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथ्स, जियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स) और AECC-2 (सोशल साइंस) की परीक्षाएं भी इन्हीं तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पर पहुंचने, नियमों का पालन करने और अपने-अपने एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड करने की अपील की है।
https://ift.tt/C2aRMhf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply