उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कफ सिरप घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। डिप्टी सीएम ने कहा- कफ सिरप का मामला बेहद गंभीर मुद्दा है। बच्चों की मौत को लेकर सरकार भी काफी परेशान है। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। सरकार की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चल रही है। हर पहलू की जांच हो रही है और दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई दिखाई देगी। बृजेश पाठक ने कहा- कफ सिरप मामले में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई निश्चिंत रूप से की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, चाहे कोई कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले बृजेश पाठक ने खेल-कूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरी चंद यादव के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। पार्थिव चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों को सांत्वना दी। अब पढ़िए बृजेश पाठक के 6 बड़े बयान… वंदे मातरम् विवाद पर बोले- भारतीय संसद सर्वोच्च, बहस होने दीजिए
संसद भवन में वंदे मातरम् की कुछ लाइन हटाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा- भारतीय संसद सर्वोच्च है। वहां जो भी मुद्दे हैं, बहस होने दीजिए। संसद का निर्णय ही अंतिम होता है। अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार
अखिलेश यादव द्वारा पूछे गए सवाल, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’, कफ सिरप और अन्य मामलों में बुलडोजर कब चलेगा?, पर उपमुख्यमंत्री ने कहा- अखिलेश यादव क्या कहते हैं, यह सब जानते हैं। सपा शासनकाल में हत्या, लूट, डकैती, टेंडर विवाद और बलात्कार की घटनाएं चरम पर थीं। बृजेश पाठक ने कहा- आज की सरकार से तुलना करेंगे तो स्पष्ट दिखेगा कि लॉ एंड ऑर्डर ऐतिहासिक रूप से बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में हर दोषी पर कार्रवाई सुनिश्चित है। SIR पर विपक्ष की बेचैनी, सुचिता के लिए जरूरी
SIR को लेकर विपक्ष की आलोचना पर उन्होंने कहा- बिहार में SIR के बाद विधानसभा चुनाव हुए। 65 लाख फर्जी या मृतकों के नाम वोटर लिस्ट से हटे और कोई शिकायत नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा- जो नाम फर्जी तरीके से जुड़े हैं या जो वर्षों पहले गुजर चुके हैं, उन्हें हटाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। लोकतंत्र की सुचिता के लिए SIR उतना ही आवश्यक है जितना मन की सुचिता के लिए योग। अवैध घुसपैठिये बाहर होंगे
डिप्टी सीएम ने अवैध घुसपैठियों पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा- जो भी अवैध रूप से देश में घुसा है और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है—उसे निकाल बाहर किया जाएगा और कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 2027 में सवा 300 सीटें जीतेंगे
उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अगला विधानसभा चुनाव बीजेपी ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेगी। दावा किया कि 2023 की तरह ही 2027 का चुनाव भी हम भारी बहुमत लाएंगे। सवा 300 से ज्यादा सीटों के साथ जीतेंगे। विपक्ष हताश, निराश… दुकान नहीं चल रही
विपक्ष द्वारा लगातार हमलावर रुख पर उन्होंने कहा- विपक्ष हताश और निराश है। उनकी राजनीति की दुकान बंद हो रही है, इसलिए ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं। विपक्ष सिर्फ दादा-दादी, नाना-नानी और चाचा-चाची की पार्टी चलाने में लगा है। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश बोले-हम बच्चों को पढ़ाते हैं, तो मुकदमा होता है:खुद तो स्कूल बंद कर रहे, सपा सांसदों ने लगाए PDA जिंदाबाद के नारे संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हो रही है। इसके लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। विपक्ष पर निशाना साधा। कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। ये उसका तुष्टीकरण की राजनीति को साधने का तरीका था। तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी। इसीलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए भी झुकना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/VaXQcD6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply