DniNews.Live

चैत्र नवरात्रि अष्टमी पर आज देवी मंदिरों में भारी भीड़:सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लगाकर दर्शन करके पूजा अर्चना कर रहे भक्त

गोंडा जिले में आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है सुबह 5 बजे से ही प्रमुख मंदिरों में लंबी कतारें देखी गईं। जो दोपहर तक जारी रहीं है अभी भी भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भक्त धूप में खड़े होकर देवी दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी प्रमुख देवी मंदिरों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सादी वर्दी के साथ-साथ वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 34वीं शक्तिपीठ मां बाराही देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी है। यहां अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में हवन-पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, खैरा कुंभ नगर स्थित मां खैरा भवानी मंदिर में भी भक्त दर्शन कर रहे हैं> दूर-दूर से लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने आ रहे हैं। मां खैरा भवानी और मां बाराही देवी मंदिरों का एक पुराना ऐतिहासिक महत्व है। चैत्र नवरात्रि के अलावा, हर सोमवार, शुक्रवार और मंगलवार को भी यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी मंदिरों पर साफ-सफाई को लेकर के व्यापक इंतजाम किए गए हैं सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है सभी मंदिरों की साफ सफाई कराई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *