कानपुर में गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। लोग चार बजे से लाइन में लगे हुए है। लोगों का कहना है- एजेंसी वाले नेट न चलने का हवाला दे रहे है। शहर में गैस की किल्लत इस कदर बढ़ गई है, अब CSA यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर खाना बनने लगा है। लोग गैस की बुकिंग के लिए 4 दिनों से चक्कर लगा रहे है, लेकिन गैस सिलेंडर कब मिलेगा, ये उपभोक्ताओं को खुद नहीं पता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया- हमारा सिलेंडर बुक होने के बाद डिलीवर हो गया, एकाउंट में सब्सिडी के पैसे भी आ गए लेकिन सिलेंडर नहीं आया है। 3 तस्वीरों मे देखिए गैस की किल्लत …
जितेंद्र गैस एजेंसी पर आए गुरुदीप सिंह बताते है, हमने पिछला सिलेंडर 20 फरवरी को लिया था, लेकिन अब यहां आए है सिलेंडर लेने के लिए, लेकिन यहां कह दिया गया। अभी नंबर नहीं आया है। इस समय घर में सिलेंडर खत्म हो गया है। खाना चूल्हे और इंडक्शन पर बन रहा है। एके सैनी बताते है, हम दो दिन से गैस एजेंसी पर आ रहे है, 15 दिन पहले बुक की थी, एजेंसी का कोई रिप्लाई नहीं आ रहा है। पहले कहते थे, कंज्यूमर आईडी लाओ, अब कह रहे है कस्टमर नंबर नहीं है। ये लोग केवल हरेसमेंट (परेशान) कर रहे है। यहां आदमी कई दिनों से आ रहा है। ये लोग कहते है नेट नहीं चल रहा है। अब बताओ कैसे सिलेंडर मिलेगा।
कैलाश नगर की रहने वाली बृज कुमारी बताती है- मैनें 17 मार्च को सिलेंडर बुक किया था, उसके बाद 23 तारीख को गैस डिलीवर हो गई और एकाउंट में सब्सिडी के पैसे आ गए है। लेकिन सिलेंडर नहीं आया है, अब एजेंसी वालों ने कहा है, दो दिन में सिलेंडर मिल जाएगा। मोहम्मद असम बताते है, हमारे घर में सिलेंडर खत्म हो गया है, अबही तो सिलेंडर लेने के लिए DSC नंबर के लिए तीन दिनों से लाइन में लग रहे है, पहले नंबर लेने के बाद, दोबारा से फिर से लाइन में लग के साइन मुहर कराएंगे, उसके बाद सिलेंडर के लिए लाइन में लगेंगे, उसके बाद सिलेंडर मिलेगा। रहमत अली बताते है, हम यहां 4 दिनों से लगातार आ रहे है। लेकिन कंपनी (एजेंसी) बंद रह रही है। यहां कोई भी एजेंसी का आदमी दिखाई नहीं देता है। बस केवल यहां ऐसे ही आते है और निकल जाते है। यहां बताते है उसके बाद साइन और मुहर होगा उसके बाद सिलेंडर मिलेगा। गोदाम में सिलेंडर नहीं है, सिलेंडर कब तक मिलेगा इसका कोई पता ही नहीं है। अभी लाइन में केवल नंबर लेने के लिए खड़े हुए है। सोहेल अंसारी बताते है, यहां पर हम लोग 4 बजे से लाइन में लगे हुए है। गैस की गाड़ी 10.30 पर आई है। पहले कंपनी के द्वारा गैस बुकिंग के नंबर दिये गए थे, अब काम नहीं कर रहे है। नंबर चेंज कर दिये गए है। लोगों को इसके लिए काफी संघर्ष करना पड रहा है।
शरीफ बताते है, मैंने सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हुआ हूं। इन लोगों ने एक नया सिस्टम KYC का बना दिया है। उसके बाद आपको गैस की टाइमिंग दी गई है। लेकिन यहां तो अपने आप सिलेंडर बुक हो जाता है, डिलिवर हो जाता है। लेकिन गैस घर पर नहीं पहुंच रहा है। गैस एजेंसी वाले अपनी तरफ से नंबर दे रहे है, वही मान्य कर रहे है। इन लोगों को अच्छी सर्विस देनी चाहिए।

Leave a Reply