बांदा-झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह करीब छह बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे एक ट्रेलर की तेज रफ्तार दूसरे ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में गिट्टी से भरे ट्रेलर के चालक सुरेश पांडेय (55, निवासी सुल्तानपुर) और खाली ट्रेलर के चालक सूरज नाथ (50, निवासी आजमगढ़ अहिरौला) व उसके खलासी शनि (30) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, गिट्टी से भरे ट्रक का खलासी अभिषेक (23, पुत्र रवेंद्र कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… राहगीरों की सूचना पर मटौंध थाना निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर काबू पाया गया, दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि घायल खलासी अभिषेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहनों के नंबरों के आधार पर उनके मालिकों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply