राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया है। वीवीआईपी चौराहे के पास लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस पोस्टर के जरिए समाजसेवी देवेंद्र तिवारी ने समाजवादी पार्टी के 2012 से 2017 तक के शासनकाल पर तीखा हमला बोला है। पोस्टर में ‘ल्यारी राज’ का जिक्र, अपराध के आरोपों की बौछार पोस्टर में “ल्यारी राज” का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश की स्थिति कराची के लियारी इलाके जैसी हो गई थी। पोस्टर में हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को आम बताया गया है और कई पुराने मामलों की कटिंग लगाकर उन्हें प्रदर्शित किया गया है। अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का आरोप, अखिलेश पर सीधा निशाना पोस्टर में सपा शासन के दौरान नेताओं के अंडरवर्ल्ड से कथित संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए लिखा गया है कि “पहले खुद देखें, अब कितना सुधार हुआ है।” योगी सरकार के पक्ष में दावा, कानून के राज की बात पोस्टर के जरिए मौजूदा सरकार की कानून-व्यवस्था को बेहतर बताते हुए दावा किया गया है कि अब प्रदेश में “कानून का राज” स्थापित हो चुका है और अपराध पर लगाम लगी है। राजधानी में बढ़ी सियासी हलचल इस पोस्टर के सामने आने के बाद लखनऊ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पोस्टर वार के जरिए एक बार फिर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है।

Leave a Reply