आगरा में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। गुरुवार दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 3 दिनों में 10°C की बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक बूंदाबांदी की संभावना है। बादल छाये रह सकते हैं। 23 मार्च को अधिकतम तापमान जहां 33.6°C था वहीं, 25 मार्च को बढ़कर 35.2°C पर पहुंच गया। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… गुरुवार सुबह का मौसम गुरुवार सुबह से मौसम खुला हुआ है। धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही है। पिछले 2-3 दिन से दिन में तेज धूप हो रही है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन के साथ-साथ रात भी गर्म होती जा रही है। पिछले सप्ताह हुई बूंदाबांदी के बाद आगरा का मौसम ठंडा हो गया था। सुबह हल्की सर्दी का अहसास हो रहा था लेकिन फिर से मौसम गर्मा गया है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च को दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में भी गिरावट आ सकती है। 29 से 31 मार्च को भी बूंदाबांदी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। बादल छाये रहेंगे। मंगलवार को भी दिन में बादल छाये रह सकते हैं। मार्च में तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभाचना नहीं है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

Leave a Reply