DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में बढ़ रही कनकनी, 8°C पहुंचा न्यूनतम तापमान:सुबह में छाया रहेगा घना कोहरा, एक सप्ताह तक शीतलहर की स्थिति नहीं

बिहार में ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के चलते ठंड अधिक महसूस होगी। वहीं, सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। पिछले 24 घंटे में बेतिया में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, पटना में भी सुबह-सुबह कुहासा दिखा। 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ शेखपुरा सबसे ठंड जिला रहा। एक सप्ताह शीतलहर की स्थिति नहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 दिसंबर तक बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर-नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में भी अधिक ठंड महसूस की जा रही है। पछुआ हवा की वजह से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले 24 घंटों में पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा चलेंगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी। दिन का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम रह सकता है। मौसम बदलने से क्या होगा असर? सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी दिन में हल्की धूप, मौसम सुहावना कोहरे की स्थिति अगले 48 घंटों में बढ़ सकती है किसानों के लिए मौसम अनुकूल, रबी फसलों पर कोई खतरा नहीं होगा।


https://ift.tt/24uNn90

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *