DniNews.Live

एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा होना मुश्किल:वाराणसी में हाईस्कूल में अभी 53% ही कापियां जांची गई, टाइमलाइन में सिर्फ तीन दिन शेष

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है। वाराणसी के चार मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची जा रही है लेकिन रामनवमी की छुट्टी होने के कारण 26 और 27 मार्च को मूल्यांकन कार्य नहीं होंगे। मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए यूपी बोर्ड ने एक अप्रैल तक का समय तय किया है लेकिन यह संभव नहीं होगा। अभी हाईस्कूल की 53% और इंटरमीडिएट की करीब 70% कापियां ही जांची जा सकी है। अब 26 और 27 मार्च को रामनवमी के अवकाश के चलते मूल्यांकन कार्य नहीं होंगे। 28 मार्च को मूल्यांकन होगा लेकिन फिर 29 को संडे के कारण छुट्‌टी रहेगी। ऐसे में 30, 31 और एक अप्रैल यानी तीन दिन ही कापियों का मूल्यांकन होना है। तीन दिन में सभी कापियों का मूल्यांकन किया जाना संभव नहीं होगा।
अभी बची है 2.39 लाख कापियां DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, 25 मार्च तक हाईस्कूल की 1,91,660 कापियां और इंटरमीडिएट की 1,78,150 कापियां जांची गई हैं। अभी कुल 2,39, 306 कापियां बची हुई हैं जिनका मूल्यांकन कार्य अभी किया जाना है। तीन दिन में यह सब कापियों का मूल्यांकन संभव नहीं होगा। वाराणसी में एक या दो दिन अतिरिक्त लग सकते हैं। बुधवार की देर शाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि दो दिन (26 व 27 मार्च) कोई भी मूल्यांकन केंद्र पर कापियां नहीं जांची जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *