महराजगंज में रविवार देर शाम 5 फीट के रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। युवक खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर 3 थानों की पुलिस बल के साथ एएसपी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई में जुट गई। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस टीम तैनात किया गया है। मामला भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी और बैजनाथ वर्मा के बीच 6 महीने से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर थाने पर कई बार तहरीर भी दिए थे। दोनों पक्ष का 4 बार 151 की कार्रवाई भी की गई थी। दो दिन पहले थाने पर पंचायत भी हुई थी। रास्ते का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों के घरों के बीच लगभग पांच फीट चौड़े रास्ते को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। वहीं रविवार शाम भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने विनोद तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद को लहूलुहान हालत में सीएचसी परतावल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही विनोद की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में थोड़ी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। खेती करके परिवार का करते थे पालन-पोषण विनोद तिवारी पर उनके बेटे प्रियांशु, दीपक और आयुष, बेटी प्रतिभा के साथ-साथ उनके भाई की पत्नी की मृत्यु के बाद बेटी सूर्यांशी की परवरिश की जिम्मेदारी थी। विनोद तिवारी खेती-बारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि से जुड़े अन्य उपकरणों से भी उनकी आमदनी होती थी। खेत की बुआई, धान की कटाई जैसे कार्यों के माध्यम से वह किसी तरह अपने बच्चों का भविष्य संवारने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उनकी हत्या के बाद परिवार पूरी तरह से बेसहारा हो गया है। वहीं परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि हत्या में शामिल आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
https://ift.tt/G3W5nbY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply