उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर तक चले इस अभियान के दौरान 7.96 लाख से अधिक यात्रियों से कुल 54.67 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 3,78,154 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे 32.73 करोड़ रुपए की वसूली हुई। इसके अतिरिक्त, 3,96,133 यात्रियों ने अनियमित टिकट पर यात्रा की थी, जिन पर 21.60 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत, 22,566 यात्रियों को बिना बुक किए सामान ले जाने और गंदगी फैलाने के आरोप में भी दंडित किया गया। इन मामलों से 33.14 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के नेतृत्व में चलाया गया। नवंबर माह में भी यह अभियान प्रभावी रहा। इस दौरान 1.19 लाख यात्रियों पर कार्रवाई की गई और 8.18 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। इनमें 53,639 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जिनसे 4.69 करोड़ रुपए वसूले गए, जबकि 63,149 अनियमित टिकट वाले यात्रियों से 3.44 करोड़ रुपए की वसूली हुई। नवंबर में 2,684 मामलों में अनबुक लगेज और गंदगी फैलाने पर 4.39 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बिना वैध टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। यात्रियों को हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/uz7rbB0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply