DniNews.Live

‘मोनालिसा जिहादियों के जाल में फंसी’:डायरेक्टर का दावा; महाकुंभ गर्ल के गलत तरीके से छूने के आरोप पर सफाई दी

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने प्रयागराज के कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के आरोपों के बीच पहली बार सामने आए। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए। हालांकि, मुझे उतना अफसोस भी नहीं है, क्योंकि मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे हैं, लेकिन उनका पूरा परिवार मां, बहन, पिता जय सिंह के साथ सभी सनातनी लोग मेरे साथ हैं। लव जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं। ये कोई पहली बार नहीं है, जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया है। हर बार लोग बेनकाब हुए हैं। इस बार भी होंगे। मोनालिसा ने मंगलवार को डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। केरल के कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। परिवार ने भी मेरा साथ नहीं दिया। कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है। क्या पहली फिल्म के लिए रेप करवाओगे? मोनालिसा ने केंद्र-केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा मांगी थी
मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से मदद मांगी थी। कहा था कि उन्हें और उनके पति फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं। डायरेक्टर उनके बारे में गलत बातें फैला रहा है। वह ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहतीं। मोनालिसा बोलीं- पति से अलग किया तो दोनों सुसाइड कर लेंगे
मोनालिसा ने कहा कि पति के खिलाफ शादी को लेकर गलत आरोप न लगाए जाएं। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। डायरेक्टर उनकी शादी को लव जिहाद बता रहा है। समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है। अगर उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की गई तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे। फरमान बोले- डायरेक्टर आतंकवादी बता रहा
फरमान ने भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर उन्हें आतंकवादी बता रहा है। मुस्लिम परिवार में जन्म लेने और उनका नाम फरमान खान होने के कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वह श्री नारायण गुरु में विश्वास रखते हैं। उन्होंने उसी के एक मंदिर में शादी की है। सनोज बोले- जिहादियों के साथ केरल की ईसाई मिशनरी जॉइंट ऑपरेशन कर रही
मोनालिसा के आरोपों के 24 घंटे बाद सनोज मिश्रा ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर सफाई दी। कहा कि पिछले कई दिनों से मोनालिसा का जो लव जिहाद का मैटर हुआ। उसके बाद मैंने पीड़ित परिवार के साथ लव जिहाद के खिलाफ अभियान शुरू किया। देशभर में इसकी काफी तारीफ हुई। लेकिन, अब मामला बदलता जा रहा है। मेरे खिलाफ जिहादियों के साथ-साथ केरल की ईसाई मिशनरी भी जॉइंट ऑपरेशन कर रही हैं। उस बच्ची को समझा-बुझाकर सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें कराई जा रही हैं। ‘जिहादियों के आगे सिर नहीं झुकाऊंगा’
उन्होंने कहा- आज मैं उस बाप के दर्द को महसूस कर रहा हूं, जिनके लिए मोनालिसा ने कहा कि उस आदमी से उसे जान का खतरा है। मेरी फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद से ही ये सब किया जा रहा है, लेकिन मैं जिहादियों के आगे सिर नहीं झुकाऊंगा। आने वाले समय में मेरे साथ, मेरे परिवार के साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए आपके सामने वीडियो के जरिए आया हूं। ‘मेरे साथ कोई अनहोनी हो सकती है’
उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ चाहिए होगा। मेरी मां बहुत बीमार है। आपका साथ मेरी ताकत बनेगा। पूरा प्रकरण सनातन को बदनाम करने और हिंदू-मुस्लिम शादी को सक्सेसफुल बताने के लिए गढ़ा गया है। लेकिन, जनता जानती है कि ये सब गलत है। मोनालिसा के पिता बोले- कभी शिकायत नहीं की
इधर, दैनिक भास्कर से बातचीत में मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने भी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान वे और उनका परिवार 24 घंटे मोनालिसा के साथ थे। सनोज मिश्रा उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं। सनोज हमारी मदद कर रहे हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बेटी से अपील की कि किसी के दबाव में आकर झूठे आरोप न लगाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *